विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ बुधवार की सुबह जॉर्डन में देश के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात के बाद दमिश्क पहुंचे जहां उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से सीरिया संकट और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की। ईरान, सीरिया संकट को राजनैतिक रास्तों से हल किये जाने पर ज़ोर देता है और उसका कहना है कि सीरिया संकट को कूटनैतिक रास्तों से हल करने की कोशिश इस तरह होना चाहिए कि इस देश में जारी लड़ाई और ख़ून ख़राबा बंद हो। ईरान का कहना है कि इसके लिए ज़रूरी है कि क्षेत्र के देश,आतंकवाद और चरमपंथ को जड़ से ख़त्म करने के लिए अपने अंदर ज़रूरी राजनैतिक प्रतिबद्धता और इच्छा पैदा करें।ईरान के विदेश मंत्री ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात में कहा कि सीरिया संकट का हल तथ्यों के आधार पर राजनैतिक बातचीत के माध्यम से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीरिया से संबंधित जेनेवा-2 कॉन्फ़्रेंस भी सीरिया के संकट को राजनीतिक रूप से हल करने का उचित अवसर है। ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि यदि जेनेवा कॉन्फ़्रेंस कामयाब हो जाती है तो सीरिया में जंग और ख़ून ख़राबा बंद हो जाएगा।
14 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 497255
विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ बुधवार की सुबह जॉर्डन में देश के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात के बाद दमिश्क पहुंचे जहां उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से सीरिया संकट और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की